लखनऊ। बालाकदर रोड स्थित महापौर कैंप कार्यालय पर बुधवार को नामित पार्षद रूपचंद्र अग्रवाल, पुरुषोत्तम पुरी, नेहा सिंह राठौर, किशन पाल एवं अखिलेश गिरी का आगमन हुआ। इस दौरान सभी नामित पार्षदों ने महापौर सुषमा खर्कवाल् से शिष्टाचार भेंट की।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने सभी नवनियुक्त पार्षदों को उनके नामांकन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दायित्व जनसेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है और सभी पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करें।
भेंट के दौरान नगर के विकास, स्वच्छता, जलापूर्ति एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। महापौर ने पार्षदों से अपेक्षा जताई कि वे नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे शहर के समग्र विकास को गति मिल सके।
