Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः सिपाही पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, गैराज बनाकर रास्ता किया बाधित! महादेवा गांव में खलिहान की भूमि पर निर्माण से ग्रामीणों में रोष, जांच के आदेश


बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम महादेवा में एक पुलिसकर्मी पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने का गंभीर आरोप लगा है। गांव के सिपाही जाकिर अली पर खलिहान की जमीन पर गैराज बनाकर निजी उपयोग करने का आरोप है। ग्रामीणों के मुताबिक उक्त जमीन सार्वजनिक उपयोग की है, जहां से गांव के लोगों का आवागमन होता था। लेकिन गैराज निर्माण के चलते रास्ता अवरुद्ध हो गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने इस अवैध निर्माण का विरोध किया तो सिपाही द्वारा वर्दी का रौब दिखाते हुए उन्हें धमकाया गया। इससे गांव में आक्रोश का माहौल है और लोग प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।इस मामले में नायब तहसीलदार वीरपाल यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था, लेकिन अब शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |