Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: किसान मेले में ‘जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज’ को मिला ओवरऑल बेस्ट स्टॉल का सम्मान! पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कंपनी की टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन और नवाचार के लिए किया सम्मानित


पंतनगर। देश के प्रतिष्ठित कृषि आयोजनों में शुमार अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के 119वें संस्करण में जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति और किसानों के लिए उपयोगी नवाचारों के कारण ओवरऑल बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। मेले के समापन अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कंपनी के प्रतिनिधियों को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित इस बहुप्रतीक्षित किसान मेले में देशभर से कृषि क्षेत्र से जुड़ी नामी कंपनियों, ख्याति प्राप्त कृषि वैज्ञानिकों, संस्थानों और प्रगतिशील उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मेले में लगाए गए सैकड़ों स्टॉलों के बीच जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज का स्टॉल आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों के कारण पूरे समय आकर्षण का केंद्र बना रहा। स्टॉल पर प्रदर्शित उन्नत कृषि यंत्रों और किसानों के लिए उपयोगी उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला ने बड़ी संख्या में आगंतुकों को प्रभावित किया। कंपनी के विशेषज्ञों ने मेले में पहुंचे हजारों किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा और उन्हें आधुनिक कृषि समाधानों व नई तकनीकों के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों ने भी उत्पादों की गुणवत्ता और कंपनी की इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की।

इस बड़ी उपलब्धि के पीछे कंपनी के सीईओ रोहित गंुबर के कुशल नेतृत्व और उनकी पूरी टीम का कड़ा परिश्रम रहा। विशेष रूप से सेल्स हेड दिवाकर, युग, सार्थक, आकांक्षा, भुल्लर, मिहिर, पलविंदर, कपिल, राहुल और सविता सहित अन्य समर्पित स्टाफ सदस्यों की एकजुटता और टीमवर्क के चलते ही कंपनी को यह सम्मान प्राप्त हो सका है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर कहा कि यह पुरस्कार केवल एक उपलब्धि नहीं बल्कि किसानों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता और गुणवत्ता के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि भविष्य में भी जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज किसानों की आय बढ़ाने और खेती को सुलभ बनाने के लिए आधुनिक कृषि समाधान उपलब्ध कराने हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |