Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: महापौर ने राधा गोविंद मंदिर में किया 20 लाख की लागत से फर्श निर्माण का शिलान्यास! मंदिर परिसर में धर्मशाला निर्माण की भी घोषणा, बंगाली समाज ने किया अभिनंदन


रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप वार्ड संख्या 04 स्थित राधा गोविंद मंदिर परिसर में विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर विकास शर्मा ने 20 लाख रुपये की लागत से होने वाले फर्श निर्माण कार्य का विधिवत नारियल फोड़कर और फीता काटकर शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों और बंगाली समाज के लोगों ने महापौर का जोरदार स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान जनभावनाओं का सम्मान करते हुए महापौर ने मंदिर परिसर में जल्द ही एक भव्य धर्मशाला निर्माण की घोषणा भी की।

शिलान्यास के अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि राधा गोविंद मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां फर्श निर्माण की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। बंगाली समाज के अनुरोध को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम द्वारा 20 लाख की लागत से कोटा स्टोन के फर्श का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। महापौर ने कहा कि नगर निगम केवल सड़कों और नालियों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनभावनाओं के अनुरूप धार्मिक और सामाजिक स्थलों के उत्थान के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में रुद्रपुर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। बीते एक वर्ष के भीतर शहर में 102 करोड़ रुपये के विकास कार्य धरातल पर उतारे जा चुके हैं और आने वाले समय में कई बड़ी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं शुरू होने वाली हैं। हमारा लक्ष्य रुद्रपुर को एक मॉडल शहर के रूप में विकसित करना है जहां हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों।

इस अवसर पर बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी ने बताया कि विकास शर्मा के महापौर बनने के बाद उनके समक्ष यह मांग रखी गई थी, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर आज सौगात दी है। उन्होंने कहा कि यह कार्य अगले 15 से 20 दिनों में पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे बैसाख के उपलक्ष्य में होने वाला चार दिवसीय महानाम संकीर्तन भव्य रूप से आयोजित हो सकेगा।

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, पार्षद शुभम दास, पार्षद सुशील मंडल, चंद्रशेखर गांगुली, परिमल मंडल, खोकन बछाड़, पिंटू राय, सुमित राय, शुभम मंडल, संजीत सरकार, बासुदेव राय, परिमल सरकार, विमल सरकार, दिनेश तोमर, सुबीर दास, विश्वजीत सरकार, कृष्णपद विश्वास, रवींद्र बाला, अमित वैध और अशोक विश्वास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं वार्डवासी मौजूद रहे।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |