Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: सर्व शिक्षा अभियान, शिक्षा चौपाल का आयोजन


तिलोई/अमेठी। तहसील तिलोई क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय फुरसतगंज में सर्व शिक्षा अभियान, शिक्षा चैपाल और नवारंभ कार्यक्रम का सामूहिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी बहादुरपुर राकेश कुमार सचान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सचान द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।इससे पूर्व, बैंड बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया।बच्चों ने सरस्वती वंदना,स्वागत गीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान, पूरे शैक्षणिक सत्र में सर्वाधिक उपस्थित रहने वाले प्रत्येक कक्षा के एक छात्र और एक छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त, इको क्लब और रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र भी बच्चों को वितरित किए गए।कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सचान,एआरपी राजकुमार व सुमित पांडेय, जिला एवं ब्लॉक व्यायाम शिक्षक, समस्त शिक्षक संकुल, न्याय पंचायत के समस्त प्रधानाध्यापक, एसएमसी सदस्यगण,अभिभावकगण तथा विद्यालय परिवार के प्रधानाध्यापक श्रीमती शमीम बानो, गौतमी, विक्रम, नीलम कश्यप, रौनक जहां, मिथलेश कुमारी, विभा सिंह, सत्यम मौर्या, राम शरण, साक्षी, सावित्री, विमला, मोहनी, मंजु लता श्रीवास्तव समेत समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |