तिलोई: चोरी की योजना बना रहे 2 आरोपित गिरफ्तार
March 25, 2026
तिलोई/अमेठी। मोहनगंज पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर दो आरोपितों भारत पुत्र जगप्रसाद (26 वर्ष)निवासी ग्राम पूरे बैजनाथ मजरे मेढ़ौना तथा उमेश पुत्र जगप्रसाद(25 वर्ष)निवासी ग्राम मेढ़ौना थाना मोहनगंज अमेठी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितो की तलाशी में एक तमंचा,दो जिन्दा कारतूस 315 बोर,रस्सा, टार्च, व लोहे का सब्बल बरामद किया है।पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि वह अपने दो अन्य साथियो लल्लन पुत्र नन्हें निवासी ग्राम पूरे दान वैश्य मजरे मेढ़ौना और शिवा कुमार पुत्र राम चन्दर निवासी ग्राम पूरे निरहीं मजरे लखना बसन्तपुर थाना जामों अमेठी के साथ मिलकर कस्बा शंकरगंज में दुकानों में चोरी करने की योजना बना रहे रहे थे।पुलिस ने आरोपितों को सुसंगत धाराओं में निरूद्ध कर जेल भेज दिया है।
