Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः मतदाता सूची मे नाम कटने से ग्रामीणों का हल्लाबोल


अमेठी। भेंटुआ विकास खंड के मई गांव में मतदाता सूची से 200 से अधिक लोगों के नाम काटे जाने की सूचना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सैकड़ों ग्रामीण, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं, अमेठी तहसील पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को शिकायती पत्र सौंपकर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी स्पष्ट सूचना और सत्यापन के उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, जिससे वे अपने मताधिकार से वंचित हो सकते हैं। गांव की महिलाओं ने बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पात्र मतदाताओं के नाम भी सूची से हटा दिए गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर सभी पात्र लोगों के नाम पुनः मतदाता सूची में जोड़े जाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है, इसलिए इस प्रकरण का शीघ्र समाधान किया जाए। उपजिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |