Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: सडक दुघर्टना मे युवक घायल


संग्रामपुर/अमेठी। जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के दावे एक बार फिर खोखले साबित हुए। रविवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट आने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, कैथला गांव निवासी राम केवला वर्मा अपने किसी कार्य से सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के सिर में गहरी चोटें आईं और वह अचेत होकर सड़क पर गिर पड़े।आस-पास के राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को आनन-फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), संग्रामपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।घटना के बाद से ही इलाके में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों का आना-जाना आम हो गया है, लेकिन पुलिस और प्रशासन इस पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |