अमेठीः ईद-उल-फितर पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, बीजेपी नेता ने दी मुबारकबाद
March 21, 2026
अमेठी। जनपद मे अमन, भाईचारा और खुशियों के पावन पर्व ईद-उल-फितर के अवसर पर क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव और एकता की सुंदर मिसाल देखने को मिली। इस मौके पर पूर्व प्रमुख भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ ने क्षेत्र के मुस्लिम भाइयों से मिलकर उन्हें ईद की उन्हें दिल से मुबारकबाद और शुभकामनाएं दीं। जहां भाजपा नेता ने ककवा रोड स्थित बब्लू खान के आवास पर पहुंचकर उन्हें ईद की मिलकर शुभकामनाएं दी। इसके बाद वह महमूदपुर पूर्व प्रधान आरिफ खान के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और सभी को ईद की शुभकामनाएं दी। इसके बाद भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू मुंशीगंज रोड स्थित एडवोकेट मु. कुद्दूस ,डाकघर के सामने रहने वाले मो०आलम, और सगरा तिराहा निवासी मो० लईक के आवास पर पहुंचकर एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की खुशियां शुभकामनाएं दी। भाजपा नेता पिन्टू सिंह ने कहा कि ईद का यह पावन पर्व खुशियां, अमन, बरकत और तरक्की लेकर आए। उन्होंने आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए इसे बनाए रखने का संदेश दिया। क्षेत्र में इस तरह के मिलन कार्यक्रमों ने एक बार फिर साबित किया कि अमेठी की पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द में निहित है।
