आगरा। सरस्वती विद्या मन्दिर, आगरा मार्ग अलीगढ़ में रविवार, 15 मार्च 2026 को नववर्ष मेला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला, नृत्य एवं गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन करने के लिए विशिष्ट अतिथियों को निर्णायक मंडल के रूप में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर मुझे भी निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया, जिसके लिए विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों ने अपनी कला और प्रतिभा से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने निर्णायक मंडल एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
