Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः प्रधानमंत्री आवास योजनारू आगरा के 1473 परिवारों को मिली पहली किस्त


आगरा। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के अंतर्गत प्रदेश के करीब 90 हजार परिवारों को 900 करोड़ रुपये की अनुदान राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई। इसी क्रम में आगरा जनपद के 1473 लाभार्थी परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए एक-एक लाख रुपये की पहली किस्त जारी की गई।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चैहान, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, डॉ. जीएस धर्मेश और भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता की उपस्थिति में लाभार्थी महिलाओं को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लखनऊ से सीधा प्रसारण भी कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देखा और सुना।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए सस्ती दरों पर निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई जाए तथा मकान के साथ शौचालय, पेयजल के लिए नल और बिजली कनेक्शन जैसी मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि भू-माफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाकर गरीब परिवारों, पत्रकारों और वकीलों के लिए आवास की व्यवस्था की जाए।

गौरतलब है कि इससे पहले 18 जनवरी 2026 को जनपद के 3828 लाभार्थियों को आवास योजना की किस्त जारी की गई थी।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, अपर नगरायुक्त शिशिर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |