श्रवण कुमार
बभनी/सोनभद्र। बैना गांव में बुधवार रात्रि करीब सवा एक बजे एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बैना गांव के पूरब बस्ती में पुराने शिव मंदिर परिसर में अखण्ड हरि किर्तन का कार्यक्रम चल रहा था। जहां जमुना पुत्र रामबृक्ष धरकार उम्र करीब 48 वर्ष व पंकज कुमार पुत्र बासुदेव दोनों उस शिव मंदिर पर पहुंचे और हरि किर्तन में खूब नाचे गाए जब दोनों लोग अपने घर की ओर जाने लगे तो रास्ते में ही एक पच्चासो वर्ष पुरानी कुएं में जमुना गिर गया , गिरने के बाद साथी पंकज कुमार ने हो रहे अखण्ड हरि किर्तन के पास जाकर सबको बताया।और खुब शोर मचाने लगा।घटना की जानकारी होते ही गांव में आग की तरह फैल गई। हल्ला शोर की आवाज सुनकर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने रात्रि में ही डायल 112को घटना की जानकारी दी पहुंची पुलिस के मौजूदगी में शव को लोहे की बनी झगड़ के सहारे शव को बाहर निकाला गया। घटना स्थल से शिव मन्दिर की दूरी करीब दो सौ मीटर की है।मृतक अपने पिता का दो लड़कों में बड़ा लड़का था।साथी पंकज कुमार ने मौके पर बताया कि हम दोनों लोग कही पर शराब तथा गांजा का भरपूर सेवन किए थे।शव निकलते ही मृतक की मां बचनी देवी घटनास्थल पर ही दहाड़ मारकर रोने लगी। मां बचनी देवी का कहना था कि हमारे लड़के को पंकज कुमार रात्रि में घर से लेकर बाहर गया था।शव को डायल 112ने स्वजनों को सुपुर्द कर चले गए।
