Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: जंगल-पहाड़ पार कर गांव पहुंचे जनसेवक डीएम मनीष कुमार, चैपाल में बरसा विकास का भरोसा और समाधान की बारिश


रुद्रपुर।चंपावत जिले के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्र रौकुंवर में एक बार फिर जनसेवा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जब जिलाधिकारी मनीष कुमार खुद पैदल कठिन जंगल मार्ग पार कर गांव पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझते हुए उनके समाधान की ठोस पहल की। प्रशासनिक संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का यह दुर्लभ दृश्य ग्रामीणों के लिए किसी राहत से कम नहीं रहा।

बसौटी माफी से करीब 3 किलोमीटर के कठिन, ऊबड़-खाबड़ जंगल रास्ते को पैदल तय करते हुए डीएम गांव पहुंचे। रास्ते में ही उन्होंने ग्रामीण त्रिलोक सिंह कुंवर के घर रुककर उनकी आजीविका, खेती-बाड़ी और आर्थिक स्थिति की जानकारी ली और तुरंत संबंधित अधिकारियों को पीएम किसान योजना और आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिएकृयह दर्शाता है कि प्रशासन अब केवल कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत से सीधे जुड़ रहा है।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रौकुंवर में आयोजित चैपाल में डीएम ने हर ग्रामीण की समस्या को गंभीरता से सुना और खुद अपनी डायरी में नोट करते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सड़क निर्माण की वर्षों पुरानी मांग पर उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शीघ्र कार्य शुरू करने के आदेश दिए, वहीं क्षतिग्रस्त रास्तों और पुलों के निर्माण को प्राथमिकता देने को कहा।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी डीएम ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे और सभी को समय पर योजनाओं का लाभ मिले। गीता देवी के मानसिक स्वास्थ्य मामले में भी उन्होंने तत्काल चिकित्सकीय सहायता सुनिश्चित करने के आदेश दिएकृजो उनकी मानवीय संवेदनशीलता को दर्शाता है।

ग्रामीणों की व्यक्तिगत समस्याओंकृजैसे बिजली पोल, पेयजल संकट, गौशाला निर्माण, जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन, आधार कार्ड और सुरक्षा दीवारकृको भी उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। आपदा से क्षतिग्रस्त सिंचाई व्यवस्था को सुधारने के लिए टैंक निर्माण और फसलों की सुरक्षा हेतु तारबाड़ के निर्देश भी दिए गए।

गांव के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए डीएम ने स्कूल भवन के सुधार, खेल मैदान, ओपन जिम, पंचायत घर और बारात घर के निर्माण के लिए भी अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने को कहा।

इस दौरान ग्राम प्रधान अशोक सिंह कुंवर, खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तिक्रिति तिवारी सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कुल मिलाकर, यह दौरा सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति प्रशासन की गंभीरता, संवेदनशीलता और सक्रियता का सशक्त संदेश बनकर सामने आया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |