Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, रखी मांग


अमेठी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में नगर के व्यापारियों और पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी अमेठी को केंद्रीय गृह मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने अमेठीदृकिठावर मार्ग पर स्थित एआरओ भवन की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त की। व्यापारियों का कहना है कि उक्त एआरओ भवन का रखरखाव नगर पंचायत अमेठी के जिम्मे है, लेकिन लंबे समय से भवन की मरम्मत और देखरेख नहीं होने के कारण इसकी हालत काफी खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते भवन का उचित मेंटिनेंस नहीं कराया गया तो इस कार्यालय को ।लवकीलं शिफ्ट किए जाने की संभावना है, जिससे अमेठी के व्यापारियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।व्यापारियों ने बताया कि इस भवन का अमेठी से बहुत पुराना संबंध रहा है और यहां संचालित कार्यालय से कई व्यापारी बंधुओं को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलता है। इसलिए उन्होंने भवन की शीघ्र मरम्मत कराए जाने के साथ-साथ एआरओ कार्यालय के लिए अमेठी में स्थायी भूमि उपलब्ध कराने की भी मांग की। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला महामंत्री सुशील जायसवाल, नगर महामंत्री संदीप अग्रहरि, युवा जिला महामंत्री पवन वैश्य, नगर अध्यक्ष सोनू कसौधन, हिमांशु कसौधन, राहुल लोहिया, रमेश राव, हर्षित बरनवाल, विकास सरोज सहित नगर के कई व्यापारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |