लभुआ/सुल्तानपुर। रोडवेज बस में बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी,गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करने में लगी हुई है।
मामला लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मुरली नहर के समीप वाराणसी टू लखनऊ हाईवे पर हुई, जहां वाराणसी से लखनऊ की तरफ जा रही रोडवेज बस(न्च्62।ज्4990) ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई।जहां मृतक कि शव को कब्जे में लेकर पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। युवक की पहचान रमेश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम सैतापुर सराय थाना लंभुआ जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई। वहीं युवक की बाइक प्लेटिना है जिसका का नंबर (न्च्44फ4427) है।
