Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुल्तानपुर: नवोदय में चयनित दृष्या राव ने बढ़ाया जिले का मान, 20वीं रैंक हासिल! प्राथमिक शिक्षक संघ सुल्तानपुर के पदाधिकारी एवं बेसिक शिक्षक धीरेन्द्र राव की पुत्री है दृष्या


सुल्तानपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ सुल्तानपुर के पदाधिकारी एवं बेसिक शिक्षक धीरेन्द्र राव की पुत्री दृष्या राव ने नवोदय विद्यालय में चयन पाकर परिवार और जिले का मान बढ़ाया है। दृष्या ने अमेठी और सुलतानपुर जनपद में 20वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

दृष्या राव मूल रूप से धनापुर मुंशीगंज, जनपद अमेठी की निवासी हैं। वह सेवानिवृत्त शिक्षक रामबरन कोरी की पोती हैं, जिससे परिवार में शिक्षा का मजबूत माहौल रहा है। बिटिया की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। उनके फूफा जिला अस्पताल के नेत्र परीक्षण अधिकारी जेबी बौद्ध और बुआ बेसिक शिक्षिका मीना देवी सहित परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। दृष्या की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।

दृष्या ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से अपने नाम को सच कर दिखाया है। “दृष्या” का अर्थ है सुंदर और देखने योग्य, और अपनी शानदार उपलब्धि से उन्होंने सच में सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

नवोदय विद्यालय में चयन और 20वीं रैंक हासिल कर दृष्या ने यह साबित कर दिया कि वह न सिर्फ नाम से, बल्कि अपने कार्यों से भी विशेष हैं। उनकी सफलता ने परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। दृष्या की यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा है कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |