Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः कॉलेज में उच्च शिक्षा मंत्री का भव्य अभिनंदन


आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा में बुधवार को स्टाफ क्लब के तत्वावधान में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश सरकार द्वारा उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू किए जाने के उपलक्ष्य में किया गया।

समारोह में मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय का कॉलेज परिवार की ओर से पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा कैशलेस चिकित्सा सुविधा उनके कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं गणमान्य अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |