Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: सुख-शांति की कामना लेकर कालिकन धाम पहुंचे हजारों श्रद्धालु


संग्रामपुर/अमेठी। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर संग्रामपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ कालिकन धाम में सोमवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के पंचम स्वरूप श्स्कंदमाताश् के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। धाम के पीठाधीश्वर के अनुसार, इस दौरान 10 हजार से अधिक भक्तों ने माता के चरणों में शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की। भोर होते ही कालिकन धाम का पूरा परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। दर्शनार्थियों की भारी भीड़ के कारण स्थिति यह रही कि धाम के आसपास वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह का अभाव हो गया। मजबूरन श्रद्धालुओं को ब्लॉक मुख्यालय, थाना परिसर और पशु चिकित्सालय के प्रांगण में अपने वाहन खड़े कर पैदल मंदिर तक पहुंचना पड़ा। भारी जनसमूह को नियंत्रित करना पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल और पीएसी के जवान मुस्तैदी से तैनात रहे। पुलिस टीम ने भीड़ को व्यवस्थित करने और दर्शनार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिन भर कड़ा संघर्ष किया।इस अवसर पर पीठाधीश्वर ने श्रद्धालुओं को मां स्कंदमाता की महिमा बताई। उन्होंने कहा, मां स्कंदमाता की आराधना भक्तों को असीम सुख-शांति प्रदान करती है और बच्चों की रक्षा करने की शक्ति देती है। जब परिवार में शांति होती है, तो समाज और राष्ट्र में स्वतः ही खुशहाली आती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |