Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः पावन प्रज्ञा पुराण कथा का मिला आमंत्रण


अमेठी। शताब्दी वर्ष संकल्प के क्रियान्वयन के निमित्त शांतिकुंज हरिद्वार (उत्तराखंड) के तत्वाधान में आयोजित होने जा रहे ‘पावन प्रज्ञा पुराण कथा, गायत्री महायज्ञ एवं पुस्तक मेला’ कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होना अपने आप में गौरव एवं सौभाग्य का विषय माना जा रहा है। यह कार्यक्रम समाज में सुबुद्धि, मानव कल्याण तथा विश्व शांति की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम को सांस्कृतिक चेतना से परिपूर्ण बताते हुए कहा गया कि ऐसे आयोजन समाज के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं तथा सकारात्मक विचारधारा को मजबूत बनाते हैं। गायत्री परिवार जनपद अमेठी की आयोजन समिति के सम्मानित पदाधिकारी आदरणीय त्रिवेणी सिंह एवं दीपक सिंह के प्रति कोटिशः आभार एवं आत्मिक अभिनन्दन व्यक्त किया गया। साथ ही इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धेय श्री सुभाष द्विवेदी को सहृदय नमन किया गया।कार्यक्रम के संदर्भ में “इक्कीसवीं सदी नारी सदी 21वीं सदी उज्ज्वल भविष्य” का संदेश भी दिया गया, जो समाज में महिला सशक्तिकरण एवं सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरणा प्रदान करता है। यह विचार शरद शंकर मिश्र (भाजपा अमेठी) द्वारा व्यक्त किए गए, जिन्होंने इस प्रकार के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को समाज हित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |