पीलीभीत। जिला रायफल क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का रविवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने .22 बोर रायफल से निशाना लगाकर शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गोंकृमा. व राजपत्रित अधिकारीगण, खुली स्पर्धा, सीनियर सिटीजन, स्टेट व नेशनल खिलाड़ी, महिलाएं तथा बालक-बालिकाएंकृने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी सटीक निशानेबाजी से प्रतियोगिता को रोचक बना दिया।जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि राइफल क्लब को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा जिले के स्टेडियम को विकसित कर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि खेल गतिविधियां गांव-गांव तक पहुंचें, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी शूटिंग जैसे खेलों को समझें और उसमें भागीदारी करें।उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति के तहत गांव की लड़कियां और महिलाएं भी आगे आएं, प्रतियोगिता में हिस्सा लें और इस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाएं। उन्होंने कहा कि यह पहल एक अच्छी शुरुआत है, जिसे आगे निरंतर परंपरा के रूप में विकसित किया जाएगा।पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं।कार्यक्रम का संचालन मंसूर अहमद शम्सी ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ललौरीखेड़ा अजय सिंह गंगवार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारिता, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।साथ ही मैच रेफरी अय्याज अली खान, राइफल क्लब के सदस्य मोहम्मद जहांगीर, अजय सिंह भदौरिया, सैफुल इस्लाम, मोहम्मद मियां फिरोज, दीपेंद्र सिंह चैहान, पीयूष शुक्ला, सिद्धार्थ शुक्ला, महेंद्र सरीन, अब्दुल जाहिद एडवोकेट एवं चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के एएनओ तनु अग्निहोत्री सहित एनसीसी कैडेट भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
