Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज का निरीक्षण, विकास कार्यों को लेकर नगर आयुक्त ने दिए निर्देश


लखनऊ। नगर निगम द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में सुविधाएं बेहतर करने के प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त के साथ अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता (शिक्षा) संजीव प्रधान, सहायक अभियंता आलोक कुमार श्रीवास्तव और अवर अभियंता अभिषेक गुप्ता मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया और कई जरूरी निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने प्रशासनिक भवन के सामने प्रांगण की दीवार के दोनों ओर पत्थरों से “अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज” लिखवाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान गेट नंबर-2 के पास बने पम्प हाउस को अनुपयोगी पाया गया उसे हटाकर वहां कैंटीन बनाने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा, ताकि छात्रों को बेहतर सुविधा मिल सके एवं कॉलेज की चारदीवारी को एक समान ऊंचाई का बनाने और उस पर ग्रिल लगाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इससे कॉलेज परिसर की सुरक्षा मजबूत होगी।कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के लिए बन रहे पैडस्टल का निरीक्षण किया गया और उसके कोनों के पत्थरों को गोल आकार में तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि यह अधिक आकर्षक दिखे।

नगर आयुक्त ने कहा कि कॉलेज में बन रहे नए भवनों की बाउंड्रीवाल पर पुरानी बिल्डिंग की तरह स्टील रेलिंग लगाई जाए। इससे एकरूपता बनी रहेगी और सुरक्षा भी बेहतर होगी। पार्क के बीच बना नाला अब उपयोग में नहीं है। इस पर नगर आयुक्त ने नाले को हटाकर वहां हरियाली विकसित करने के निर्देश दिए, जिससे परिसर साफ और सुंदर बने।निरीक्षण के दौरान कॉलेज के पास मुख्य मार्ग पर करीब 1800 वर्ग फुट नगर निगम की खाली जमीन मिली। नगर आयुक्त महोदय ने इस जमीन पर पुस्तकालय या कंप्यूटर लैब बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि अगले वित्तीय वर्ष में गेट नंबर-2 से प्रशासनिक कक्ष और वहां से प्रधानाचार्य कक्ष तक शेड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जाए। इससे छात्रों और स्टाफ को धूप और बारिश से राहत मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |