Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर चलाया गया विशेष जागरूकता अभियान


कन्नौज। मंगलवार को चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत थानों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जन चैपाल लगाकर शासन द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं के बारे में जागरुक किया गया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति के अंतर्गत जनपद कन्नौज में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को  पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम जन चैपाल आयोजित किए गए। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा ग्राम, कस्बा, मोहल्ला, प्रमुख बाजार, चैराहों, शिक्षण संस्थानों एवं धार्मिक स्थलों पर भ्रमण कर चैपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। 

साथ ही साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए सोशल मीडिया, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं लिंक एवं डिजिटल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई । इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान पंपलेट वितरित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया तथा उन्हें किसी भी आपात स्थिति में निःसंकोच हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |