अमेठीः तेल न मिलने से परेशान युवक
March 26, 2026
अमेठी। ईंधन की किल्लत के बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रामपुर निवासी सचिन तिवारी ने बताया कि उनकी गाड़ी में पर्याप्त तेल नहीं मिल सका। स्थिति ऐसी हो गई कि उन्हें मजबूरन अपनी गाड़ी को लगभग 8 किलोमीटर तक पैदल खींचकर ले जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई पेट्रोल पंपों पर तेल उपलब्ध न होने या लंबी कतार होने के कारण समय पर ईंधन नहीं मिल पाया, जिससे रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो आम जनता की परेशानी और बढ़ सकती है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू कराया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
