आगरा। संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को प्रांतीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ, जिला इकाई आगरा का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति के साथ शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
चुनाव में श्रीमती प्रीति सिंह को अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चुना गया। इसके साथ ही डॉ. विजेंद्र सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती कंचनमाला को उपाध्यक्ष, सतीश यादव को जिला मंत्री, विपिन बिहारी मिश्र को उप मंत्री, ललित मोहन को संयुक्त सचिव, पंकज जायसवाल को संगठन मंत्री, रजनेश को कोषाध्यक्ष तथा अनिल सतसंगी को संरक्षक पद पर चुना गया।
चुनाव अधिकारी डॉ. जितेंद्र लवानिया (जिला कुष्ठ अधिकारी) ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया और नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने का संकल्प लिया।
