Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: उपाध्यक्ष ने एडीए की परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश


आगरा। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजनाध्नए शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आज आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की विभिन्न परियोजनाओं का उपाध्यक्ष महोदया द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम रायपुर एवं रहनकलां क्षेत्र में विकसित की जा रही 10 टाउनशिपों, रहनकलां टोल प्लाजा स्थित फूड कोर्ट तथा इनर रिंग रोड फेज-2 पर निर्माणाधीन नवीन टोल प्लाजा का जायजा लिया गया।

इस अवसर पर संयुक्त सचिव, मुख्य अभियंता, अधिशाषी अभियंता, क्षेत्रीय लेखपाल, सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित कंसल्टेंट एवं ठेकेदार फर्मों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उपाध्यक्ष महोदया ने सबसे पहले रायपुर-रहनकलां क्षेत्र में विकसित की जा रही टाउनशिपों का निरीक्षण किया। 45 मीटर मास्टर प्लान रोड के पार्ट-ए में अपेक्षित प्रगति न मिलने और ठेकेदार के प्रतिनिधि के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त की गई। वहीं पार्ट-बी का कार्य प्रगति पर पाया गया, जिस पर मशीनों की संख्या बढ़ाकर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

टाउनशिप-7 (नर्मदापुरम) में आंतरिक विकास कार्यों की धीमी गति पर भी असंतोष जताते हुए कटिंग एवं समतलीकरण कार्य प्राथमिकता से पूरा करने को कहा गया।

इसके बाद रहनकलां टोल प्लाजा स्थित फूड कोर्ट का निरीक्षण किया गया। फूड कोर्ट के बाहर अवैध दुकानों को हटाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान किचन में गंदगी और अव्यवस्था पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। उपाध्यक्ष महोदया ने संचालनकर्ता फर्म से फूड कोर्ट का संचालन निरस्त कर कब्जा वापस लेने की कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के अंत में इनर रिंग रोड फेज-2 पर निर्माणाधीन नवीन टोल प्लाजा का जायजा लिया गया। टोल के आसपास सड़क की मजबूती के लिए 100-100 मीटर लंबाई में आरसीसी कार्य का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश मुख्य अभियंता को दिए गए। साथ ही फास्टैग की निविदाएं शीघ्र आमंत्रित करने तथा टोल के दोनों ओर एडीए का लोगो लगाने को कहा गया। उपाध्यक्ष ने सभी अवशेष कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ जून 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |