Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरसः जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यातायात के नियमों का अनुपालन कराने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए


हाथरस। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यातायात के नियमों का अनुपालन कराने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने गत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन के सापेक्ष की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं पी0डी0, एनएचएआई को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक स्थलों पर हाई मास्क लाइट, बैरियर, चैड़ीकरण, चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर साइनेज, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा हाई रिफ्लेक्टिव पेंट का कार्य गुणवत्तापूर्णढंग से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का निर्देश दिये। 

जिलाधिकारी ने एआरएम रोडवेज से कहा कि रोडवेज बसों को बस स्टैण्ड पर ही खड़े करने एवं सवारियों को उताराने-चढाने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि अनावश्यक वाहन बस स्टैण्ड के मुख्य द्वार पर खड़े न हो। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यातायात व्यवस्था को सुदृण बनाये जाने हेतु यातायात नियमों का अनुपालन कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को तहसील स्तरीय अधिकारियों एवं पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए स्कूली वाहनों, अवैध वाहनोंध्डग्गामारी वाहनों, ओवर लोडिंग वाहनों की अभियान चलाकर जांच करने के निर्देश दिए। मानक के अनुरूप न पाये जाने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ट्रेक्टर-ट्रॉली में सुरक्षा की दृष्टि से रिफ्लेक्टिव टेप लगवाने अथवा पेंट कराने के निर्देश दिए। 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों तथा प्रभारी अधिकारी एनएचएआई को सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रभारी अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग तथा अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |