प्रतापगढः एसपी दीपक भूकर ने की बड़ी कार्यवाही! 11 सिपाहियों को किया निलंबित
March 19, 2026
प्रतापगढ़। स्वीकृत अवकाश का समय पूरा हो जाने के बावजूद ड्यूटी पर ना आने पर 11 सिपाही निलंबित किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने तत्काल प्रभाव से पुलिसकर्मियों को बुधवार देर रात निलंबित कर दिया। जिन सिपाहियों पर कार्रवाई हुई है उनमें अबु मोहम्मद सालिम पुलिस लाइन, विवेक यादव, राहुल कुमार थाना लीलापुर, अविनाश कुमार और अंकुर यादव थाना फतनपुर, संतोष यादव पुलिस लाइन, अनुचर अमन कुमार, पुलिस लाइन, ज्योति शुक्ला थाना पट्टी, नीतू यादव पुलिस लाइन, मोनिका थाना कंधई और श्रुति शर्मा पुलिस लाइन शामिल हैं। इन सब के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
.jpg)