Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: 15,000 रुपए की कीमत वाले चोरी के मोबाइल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार


लखनऊ। पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश व पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर चोरीध्लूट जहर पुरानीध्मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाओं की रोकथाम हेतु इनामियांवांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहा है अभियान में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी चारबाग के नेतृत्व में जीआरपी पुलिस टीम द्वारा चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 के अंतिम छोर से एक शातिर और पेशेवर चोर दीपक उर्फ मोगली पुत्र स्वर्गीय राजन निवासी करनैलगंज खटीकाना पुरानी शराब गद्दी थाना बजरिया कानपुर नगर 32 वर्षीय को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी का मोबाइल फोन जिसकी कीमत ₹15,000 रुपए बताई गई, को बरामद किया गया। जीआरपी पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि इससे पहले भी अभियुक्त ने चोरी एवं कई आपराधिक मामलों को अंजाम दे चुका है। आपराधिक इतिहास की जानकारी लेते हुए थाना जीआरपी को पता चला कि लखनऊ के थाना नाका हिंडोला में ही अभियुक्त पर कई मुकदमे ही दर्ज हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |