Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः रामलीला मैदान की आरसीसी सड़क बनी खतरा, नाले किनारे फंसी मैजिक गाड़ी


अमेठी। नगर के रामलीला मैदान में बनी आरसीसी सड़क पर इन दिनों हादसे का खतरा मंडरा रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर नालियां होने के कारण रास्ता काफी संकरा हो गया है, जिससे वाहनों का आवागमन जोखिम भरा हो गया है।

बताया जा रहा है कि प्रतापगढ़ रोड की तरफ से आ रही एक मैजिक गाड़ी रामलीला मैदान होते हुए नगर पंचायत के सामने पहुंची, जहां सड़क के किनारे बने नाले के पास गाड़ी फंस गई। इस कारण कुछ देर के लिए रास्ता बाधित हो गया और दूसरी गाड़ी का निकलना भी मुश्किल हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क इतनी संकरी है कि एक समय में एक ही वाहन आसानी से निकल पाता है। अगर सामने से दूसरी गाड़ी आ जाए तो हादसे का खतरा बना रहता है और वाहन सीधे नाले में गिर सकता है।

लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि सड़क के किनारे सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। फिलहाल इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |