उक्त निर्देश के अनुक्रम में सोमवार को उप-निरीक्षक हरिशंकर सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम बड़ागांव जंगल मोड़ के पास से एक अभियुक्त अशोक सिंह पुत्र नन्हकु सिंह निवासी ग्राम बहेरा थाना चुनार जनपद मीरजापुर के पास से 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को भेजा गया।
मिर्जापुर: 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
March 16, 2026
