Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव में लहराया परचम, कुलपति ने किया सम्मानित


आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के छात्रों ने 39वें इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टिवल 2025-26 (न्छप्थ्म्ैज्) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने विजेता छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

यह युवा महोत्सव चेन्नई स्थित सत्यभामा इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (।प्न्) द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के 156 विश्वविद्यालयों के 4000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय की 16 सदस्यीय सांस्कृतिक टीम ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत वेस्टर्न सोलो सिंगिंग में ललित कला संस्थान के छात्र अनुज बघेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वेस्टर्न ग्रुप सिंगिंग में अनुज बघेल, माधव शर्मा, रियान खान, आर्ची, पार्थ एवं आर्य की टीम ने भी तृतीय स्थान हासिल किया।

माइम (मूक अभिनय) प्रतियोगिता में आगरा कॉलेज के आयुष कुमार, हर्षित गोला, युग तिवारी, माधवी भदौरिया, सुहानी एवं दिव्यांशी की टीम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं कोलाज प्रतियोगिता में बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की छात्रा खुशी जैन ने पंचम स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि यह सफलता छात्रों की प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। विश्वविद्यालय सदैव छात्रों की रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता रहेगा।

कुलसचिव अजय कुमार मिश्रा एवं डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा ने भी सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महोत्सव में विश्वविद्यालय टीम का नेतृत्व डॉ. मनोज कुमार एवं डॉ. प्रिया यादव ने किया। इस दौरान सांस्कृतिक विभाग के पुरुषोत्तम मयूरा, देवाशीष गांगुली एवं दीपक कुलश्रेष्ठ भी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |