Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः 25 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीद, आगरा सम्भाग में 246 केंद्र तैयार


आगरा।  मण्डलायुक्त  नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं खरीद की तैयारियों को लेकर आगरा सम्भाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि 25 मार्च से समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी।

सम्भाग के सभी जिलों में खरीद केंद्रों का अनुमोदन एवं प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति पूरी कर ली गई है। आगरा में 47, मथुरा में 83, फिरोजाबाद में 49 और मैनपुरी में 67 केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। वहीं मथुरा में 5 और फिरोजाबाद में 6 मोबाइल केंद्र भी मंजूर किए गए हैं। कुल 246 केंद्रों में से 198 पर परिवहन ठेकेदारों की नियुक्ति हो चुकी है, जबकि शेष के लिए ऑनलाइन निविदाएं जारी हैं।

बैठक में मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर बोरे, भंडारण और आवश्यक उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्थिति में बोरे की कमी न हो और लंबित भुगतान तत्काल निपटाए जाएं। भंडारण क्षमता का आकलन कर जहां स्टॉक भरा है, वहां से समय पर स्थानांतरण किया जाए।

उन्होंने किसानों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी केंद्रों पर पेयजल, छाया, नमी मापक यंत्र, तौल कांटा आदि की उचित व्यवस्था हो। साथ ही आकस्मिक वर्षा से बचाव के लिए त्रिपाल व पॉलिथीन कवर उपलब्ध रहें।

मण्डलायुक्त ने सभी एजेंसियों को निर्देशित किया कि केंद्रों पर आवश्यक सूचनाओं के बैनर, वॉल राइटिंग, जियो टैगिंग और ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। किसानों के पंजीकरण बढ़ाने के लिए विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।

बैठक में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के प्रशासनिक अधिकारी एवं खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |