Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: शैमरॉक किरन स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 9वां ग्रेजुएशन डे! केजी उत्तीर्ण नन्हें विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट व टैग देकर किया सम्मानित


पीलीभीत। शहर के शैमरॉक किरन स्कूल में 9वां ग्रेजुएशन डे समारोह बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर केजी कक्षा उत्तीर्ण कर प्राइमरी कक्षाओं में प्रवेश करने वाले नन्हें विद्यार्थियों को डिग्री, सर्टिफिकेट एवं टैग प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की खुशी और अभिभावकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फाउंडर  किरन सक्सेना, डॉ. पी. एन. सक्सेना, डॉ. आस्था कंचन, डायरेक्टर  हर्ष कंचन एवं प्रधानाचार्या  अदिति सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

डायरेक्टर  हर्ष कंचन ने बच्चों को केजी उत्तीर्ण करने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों की मजबूत नींव होती है। इसी आधार पर उनका सर्वांगीण विकास संभव होता है। उन्होंने बच्चों को प्रश्न पूछने, बड़ा सोचने, खुश रहने और नई-नई चीजों को समझने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाली चुनौतियों का सामना विद्यालय और अभिभावक मिलकर करेंगे तथा बच्चों की सोच को सही दिशा देना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय द्वारा शीघ्र ही “शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल” की स्थापना की जा रही है, जिसमें बच्चों के लिए लाइब्रेरी, खेलकूद और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रधानाचार्या  अदिति सक्सेना ने अपने संबोधन में नए शैक्षणिक सत्र में शामिल किए जाने वाले मॉड्यूल्स की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि “इंग्लिश कन्वर्सेशन मॉड्यूल”, “पर्सनैलिटी एन्हांसमेंट मॉड्यूल”, “थिंकिंग स्किल्स मॉड्यूल”, “संस्कार ऑफ द मंथ” और “थीम ऑफ द मंथ” को पाठ्यक्रम में जोड़ा जाएगा। साथ ही ैज्म्।ड आधारित गतिविधियों और स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों के मानसिक एवं रचनात्मक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट एवं टैग प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिसने सभी का मन मोह लिया।इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं शानी, पल्लवी, विप्रा, रश्मि, सायमा, रूचि, सदफ, इकरा, सिदरा, ज्योति, सुबह, दीपिका, अदिति, लव, सागर, निधि, दिव्यांशी सहित अन्य स्टाफ सदस्य एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |