Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: जनपद में 29 मार्च से तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता, ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिलाओं-छात्राओं को विशेष प्रोत्साहन! जिला प्रशासन व जिला राइफल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन


पीलीभीत। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं जिला राइफल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 29 मार्च से तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि यह प्रतियोगिता ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत आयोजित की जा रही है, जिसमें महिलाओं और छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

यह प्रतियोगिता पुलिस लाइन स्थित शूटिंग रेंज पर 29, 30 और 31 मार्च 2026 तक आयोजित होगी। इच्छुक प्रतिभागी जिला राइफल क्लब से प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता को चार मुख्य इवेंट्स में विभाजित किया गया है, जिनमें .22 बोर शूटिंग (50 मीटर), .32 बोर शूटिंग (25 मीटर), 12 बोर ट्रैप शूटिंग (10 बर्ड्स) तथा एयर गन (केवल 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए) शामिल हैं।प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को माननीय एवं राजपत्रित अधिकारी वर्ग, ओपन वर्ग, स्टेट व नेशनल वर्ग, सीनियर सिटीजन, बालक-बालिकाध्महिला तथा गेस्ट वर्ग जैसी विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को प्रतिस्पर्धा का अवसर मिल सके।महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्राओं एवं महिलाओं के लिए प्रवेश शुल्क में विशेष रियायत दी गई है। सामान्य वर्ग के प्रतिभागियों के लिए प्रति इवेंट शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि महिलाओं एवं छात्राओं के लिए यह मात्र 100 रुपये रखा गया है। वहीं, राइफल क्लब के सदस्यों के लिए शुल्क 200 रुपये तय किया गया है।

प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। .22 बोर राइफल के अलावा अन्य हथियार प्रतिभागियों को स्वयं लाने होंगे। शूटिंग रेंज पर अंपायर की अनुमति के बिना हथियार लोड करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, आवेदन के साथ आधार कार्ड एवं आवश्यकतानुसार शस्त्र लाइसेंस की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य किया गया है।सिटी मजिस्ट्रेट ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद कारतूस के खोखे वापस करना अनिवार्य होगा, अन्यथा संबंधित प्रतिभागी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। किसी भी प्रकार की अभद्रता पाए जाने पर प्रतिभागी को तत्काल अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।उन्होंने जनपद के युवाओं एवं महिलाओं से अपील की है कि वे इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |