Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: बंदर से बचने में बेकाबू हुआ ई-रिक्शा! नवविवाहिता समेत एक ही परिवार के 9 लोग घायल


शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे पितई गांव के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा पलटने से एक ही परिवार के नौ सदस्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सड़क पर अचानक एक बंदर आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पास के खेत में पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार, रायबरेली जनपद के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कोडर निवासी उदयराज सिंह का विवाह सोमवार को मंदिर में संपन्न हुआ था। मंगलवार को पूरा परिवार ई-रिक्शा से टीकाराम बाबा और मां कामाख्या भवानी के दर्शन कर वापस लौट रहा था। हादसे में उदयराज सिंह, उनकी पत्नी विंध्यवासिनी, रीता, मानसी, सरिता, सुनीता, प्रीती और दो मासूम बच्चे श्रेया व अनंत घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद विंध्यवासिनी और रीता सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |