Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: पुआल लेने गई किशोरी से अभद्रता


जगदीशपुर/अमेठी। बीती शाम पुआल लेने गई किशोरी से अभद्रता करने की शिकायत पर पुलिस  मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन में जुटी। भाले सुल्तान शहीद स्मारक (वारिसगंज) थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी के पिता ने थाने मे तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीती शाम मेरी नाबालिक पुत्री गांव से कुछ दूर पुआल लाने गई थी अकेली पाकर मेरे ही गांव के निवासी एक अधेड ने उसके साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज किया । घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले को संज्ञान मे लेते हुए आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच पडताल मे जुटी। इस संबंध मे पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत मे लेकर पूंछतांछ जारी है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |