Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः संकल्प से सिद्धिरू 9 वर्ष के नवनिर्माण पर विकास की झलक, विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन


आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “संकल्प से सिद्धि, सुरक्षादृसुशासनदृसमृद्ध उत्तर प्रदेश” विषय पर आयोजित विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सूर सदन प्रेक्षागृह, आगरा में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मा. विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों पर प्रदर्शित योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों से संवाद भी किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बीते 9 वर्षों में सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं, जिनका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।

इस अवसर पर जनपद के किसान भाइयों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कृषि, सिंचाई, फसल बीमा, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की जनहितकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं और उपलब्धियों को चित्रों एवं पोस्टरों के जरिए सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को सरकार की योजनाओं से अवगत कराना और उन्हें इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, किसान एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |