Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

होली से पहले 5 शुभ चीजों को लाएं घर, पूरे साल बना रहेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद


साल 2026 में 4 मार्च के दिन होली का त्योहार पूरे देशभर में मनाया जाएगा। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। होली के दिन रंगों के साथ ही लोग गिलशिकवों को भी भुला देते हैं। इसके साथ ही धार्मिक दृष्टि से भी होली के दिन को बेहद खास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होली से पहले कुछ चीजों को घर लाकर आप जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देंगे।

होली के पावन पर्व से पहले आपको लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति घर लानी चाहिए। इस मूर्ति को होली वाले दिन अपने पूजा स्थल पर या फिर अपनी तिजोरी में इस मूर्ति को आपको स्थापित करना चाहिए। ऐसा करने से आपको धन-धान्य की प्राप्ति होती है और साथ ही लक्ष्मी-गणेश का आशीर्वाद आप पर बना रहता है।

होली से पहले आपको घर में श्री यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। इस यंत्र को उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करने से आपको शुभ फल प्राप्त होती है। इस यंत्र को स्थापित करने के बाद आपको प्रतिदिन इसकी पूजा भी करनी चाहिए। माना जाता है कि श्री यंत्र के घर में होने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। पैसों से जुड़ी परेशानियों का अंत होता है।

कमल गट्टे की माला भी आप होली से पहले घर जरूर लाएं। इस माला को होली से पहले घर लाने से आपको माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। होली से पहले इस माला को घर लाकर माता लक्ष्मी की मूर्ति के सामने आपको रखना चाहिए और होली की पूजा के दौरान माता लक्ष्मी को यह माला पहनाएं।

होली से पहले आपको हल्दी की गांठ भी घर लानी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हल्दी धन को आकर्षित करती है। इसलिए हल्दी की गांठ को होली से पहले घर लाकर इसे एक पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके धन का भंडार हमेशा भरा रहता है।

धार्मिक दृष्टि से भी और वास्तु के अनुसार भी चांदी का कछुआ घर में लाना बेहद शुभ माना जाता है। होली से पहले आपको चांदी का कछुआ घर लाना चाहिए और इसे उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से वर्ष भर आपको धन-धान्य की प्राप्ति होती है। साथ ही कछुआ घर में मौजूद नकारात्मकता को भी दूर करता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |