Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुलतानपुरः लोक कल्याण व सेवा के लिए लक्ष्मण का सम्मान


लम्भुआ/सुलतानपुर ।क्षेत्र में ढाई दशक से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण गाँधी को दधीचि फाउंडेशन ने शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

दधीचि फाउंडेशन के अध्यक्ष राम प्रकाश मिश्रा ष्दधीचिष् ने बताया कि लक्ष्मण गाँधी द्वारा समाज में किये जा रहे कार्य को सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जानने का मौका मिला । उनके द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पार्यावरण, भ्रष्टाचार, जल बचाओ आंदोलन, दिव्यांगों के सहायतार्थ उपकरण वितरण, राष्ट्रीय कार्यक्रम निर्वाचन के क्षेत्र में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने, स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा स्थापना समेत विभिन्न क्षेत्रों में किये गये कार्यों का अवलोकन किया गया । संस्था ने उनके समर्पण, निष्ठा और समाज सेवा के प्रति अथक प्रयासों को देखते हुए सर्वसम्मति से सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया । श्री गाँधी के अस्वस्थ होने के कारण यह सम्मान उनके आवास पर जाकर दिया गया ।

सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण गांधी ने सम्मानित किए जाने पर दधीचि फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान पूरे क्षेत्रवासियों का सम्मान है । सम्मानित होने पर सामाजिक जिम्मेदारियां और बढ़ जाती है । वह क्षेत्र के विकास और लोक कल्याण के लिए जीवन भर तत्पर रहेंगे । मौके पर अखिल भारतीय संत समाज कल्याण कमेटी (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सच्चिदानन्द पाठक, दीपक मिश्रा उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |