Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः जनपद में गन्ना बुवाई ने पकड़ी रफ्तार, 53ः लक्ष्य पूरा! उन्नत किस्में अपनाने पर जोर! अपर गन्ना आयुक्त ने किया निरीक्षण, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह


पीलीभीत। अपर गन्ना आयुक्त (क्रय) एवं नोडल अधिकारी, परिक्षेत्र बरेली  विश्वेष कनौजिया ने जनपद  का भ्रमण कर बसंतकालीन गन्ना बुवाई एवं पुरानी अनुपयोगी गन्ना किस्मों के विस्थापन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और किसानों को उन्नत तकनीकों से जोड़ने के निर्देश दिए।वर्तमान में जनपद में बसंतकालीन गन्ना बुवाई का उपयुक्त समय चल रहा है, जिसके अंतर्गत अब तक 29,268 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुवाई पूर्ण की जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 53 प्रतिशत है। चीनी मिलवार प्रगति में एल.एच. चीनी मिल सबसे आगे है, जहां 19,710 हेक्टेयर में बुवाई की गई है। इसके अलावा बीसलपुर में 2,838 हेक्टेयर, बरखेड़ा में 4,550 हेक्टेयर तथा पूरनपुर में 2,150 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना बोया गया है।अधिकारियों ने बताया कि जनपद में गन्ना बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है और किसानों को उन्नत एवं प्रमाणित किस्मों के उपयोग के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है।भ्रमण के दौरान  कनौजिया ने किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम भसूड़ा में प्रगतिशील किसान डॉ. हरमीत सिंह के कृषि फार्म का निरीक्षण किया। यहां डॉ. सिंह द्वारा नवीनतम गन्ना किस्मों का बीज उत्पादन कर अन्य किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने सिंचाई प्रबंधन में नमी मापक यंत्र (सोइल मॉइश्चर सेंसर) का उपयोग कर जल संरक्षण और उत्पादन वृद्धि का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।डॉ. हरमीत सिंह ने बताया कि फसल में सिंचाई आवश्यकता के अनुसार ही करनी चाहिए, जिससे पानी की बचत के साथ-साथ फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में भी सुधार होता है। अब तक वे 46 किसानों को उन्नत गन्ना बीज उपलब्ध कराने के साथ तकनीकी मार्गदर्शन भी दे चुके हैं।विशेष रूप से उनके द्वारा एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन (प्च्ड), जल प्रबंधन एवं पोषक तत्व प्रबंधन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (।प्) आधारित तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे प्रति हेक्टेयर अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने में सफलता मिली है। अपर गन्ना आयुक्त ने किसानों से अपील की कि वे पुरानी एवं कम उत्पादक गन्ना किस्मों का शीघ्र विस्थापन कर उन्नत एवं अधिक उपज देने वाली किस्मों को अपनाएं तथा वैज्ञानिक विधियों के अनुसार खेती कर अपनी आय में वृद्धि करें। इस अवसर पर उप गन्ना आयुक्त बरेली राजेश मिश्रा, जिला गन्ना अधिकारी  खुशी राम भार्गव, जिला गन्ना अधिकारी शाहजहांपुर, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीसलपुर, सचिव एवं मुख्य गन्ना अधिकारी बीसलपुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |