Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः एआई़ स्मार्टफोन ने नोवा सीरीज लॉन्च की घोषणा की फ्लैगशिप 5जी लाइनअप 9 अप्रैल 2026 को आएगा! हर तरह के यूजर के लिए आसान, बेहतर और दमदार स्मार्टफोन का नया दौर


लखनऊ/कानपुर। एआई़ स्मार्टफोन ने आज अपनी नई और बहुप्रतीक्षित नोवा सीरीज लॉन्च करने की घोषणा की। इस सीरीज में नोवा 2 और नोवा 2 अल्ट्रा को 9 अप्रैल 2026 को फ्लिपकार्ट और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च किया जाएगा। बाकी तीन फोन कृ नोवा 2 प्रो, नोवा 2 नियो और नोवा फ्लिप कृ आने वाले महीनों में लॉन्च होंगे।यह लॉन्च एआई़ के अगले कदम को दिखाता है, जहां कंपनी अब हर तरह के यूजर के लिए अलग-अलग फोन ला रही है। ये फोन लोगों की जरूरत, लाइफस्टाइल और पसंद को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। नोवा सीरीज सिर्फ एक नया फोन नहीं है, बल्कि एक नई सोच है कृ जिसमें अच्छा डिजाइन, तेज परफॉर्मेंस और पर्सनल एक्सपीरियंस दिया गया है।इस सीरीज का सबसे खास फोन है नोवा 2 अल्ट्रा। इसमें बैक साइड पर खास लाइट दी गई है, जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार बदल सकते हैं। यह लाइट कॉल, मैसेज, म्यूजिक और नोटिफिकेशन के हिसाब से बदलती है, जिससे फोन का इस्तेमाल और भी मजेदार और पर्सनल हो जाता है।नोवा 2 उन लोगों के लिए बनाया गया है जो एक भरोसेमंद और तेज फोन चाहते हैं। इसमें अच्छी स्पीड, लंबी बैटरी लाइफ, बढ़िया डिजाइन और आसान इस्तेमाल का अनुभव मिलता है।एआई़ स्मार्टफोन के सीईओ और नेक्स्टक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज के संस्थापक माधव शेठ ने कहा, “नोवा सीरीज के साथ हम लोगों के लिए स्मार्टफोन के मायने को और बड़ा बना रहे हैं। कुछ लोगों के लिए यह परफॉर्मेंस जरूरी है, और कुछ के लिए स्टाइल और अपनी पहचान। हमने यह सीरीज इस तरह बनाई है कि दोनों चीजें आसानी से मिलें, बिना किसी परेशानी के।”

जुलाई 2025 में लॉन्च के बाद से एआई़ स्मार्टफोन लगातार यह दिखा रहा है कि अच्छी टेक्नोलॉजी के लिए ज्यादा पैसे देना जरूरी नहीं है। एक साल से भी कम समय में कंपनी ने 10 लाख से ज्यादा फोन बेचे हैं और हमेशा अच्छे डिजाइन, अच्छी परफॉर्मेंस और सही कीमत पर ध्यान दिया है।फ्लिपकार्ट की वाइस प्रेसिडेंट (मोबाइल्स) कंचन मिश्रा ने कहा, “आज भारत के लोग स्मार्टफोन खरीदते समय ज्यादा समझदारी से फैसला लेते हैं और बेहतर चीजें चाहते हैं। एआई़ स्मार्टफोन कम कीमत में अच्छी टेक्नोलॉजी देता है। हम इस नोवा सीरीज को देशभर के लोगों तक फ्लिपकार्ट के जरिए पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं।नोवा सीरीज एआई़ स्मार्टफोन के लिए एक बड़ा कदम है कृ अब कंपनी सिर्फ एक-दो फोन नहीं, बल्कि पूरी सीरीज के साथ बाजार में आ रही है। पांच अलग-अलग फोन, अच्छा डिजाइन, बेहतर कैमरा और सही कीमत के साथ यह सीरीज आने वाले समय के लिए नई दिशा तय करेगी।नोवा 2 और नोवा 2 अल्ट्रा 9 अप्रैल 2026 को फ्लिपकार्ट और कुछ चुनिंदा दुकानों पर उपलब्ध होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |