Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: डॉक्टर नीरज बोरा के नेतृत्व में लखनऊ 172 उत्तर विधानसभा के क्षेत्र में बढ़ी विकास की रफ्तार ! क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबंध, प्रतिबद्ध- डॉ नीरज बोरा


लखनऊ। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. नीरज बोरा ने आज क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जन-सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सड़क, नाली निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के अनेक कार्यों का शुभारंभ किया। सोमवार सुबह आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में डॉ. बोरा ने जानकीपुरम द्वितीय, लाला लाजपत राय वार्ड, निराला नगर और फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड के निवासियों को विकास कार्यों की भेंट दी। जानकीपुरम गार्डन में श्री सतीश कुमार सोनी के मकान से श्री सुभाष चन्द्र बरनवाल के मकान तक सड़क व नाली निर्माण कार्य। लाल लाजपत राय वार्ड में उस्मान एन्क्लेव से आर.सी.सी. नाले एवं नाली कवर का निर्माण कार्य। निराला नगर में डॉ. सुशील उपाध्याय के आवास के सामने स्थित अशोक सिंघल पार्क में रंगाई-पुताई व सौंदर्यीकरण कार्य। फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड में तिरंगा चैराहे से आरती टेन्ट हाउस तक गहरी नाली निर्माण का कार्य, निर्मला हॉस्पिटल से चैबे डेयरी तक सड़क व नाली निर्माण कार्य जैसे महत्वपूर्ण जनसुविधाओं को पुष्ट करने वाले कार्यों का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा ष्क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज जिन विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ है, उनसे जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी और आवागमन सुगम होगा यह तो मूल बात है ही किंतु हम श्अंत्योदयश् के संकल्प के साथ हर गली और मोहल्ले तक मूलभूत सुविधाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लखनऊ उत्तर को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना ही मेरा लक्ष्य है और मैं हर परिस्थिति में अपने कर्तव्य पथ पर आप सभी की सेवा में उपस्थित हूंष्। शिलान्यास कार्यक्रम में पार्षद राघवराम तिवारी, पार्षद राजकुमारी मौर्य, जानकीपुरम गार्डन के महामंत्री एस.एस. ओझा , एडवोकेट सतीश वर्मा , सी के वर्मा, शैलेन्द्र मौर्य, रमन निगम, पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन कटियार, एच.एन. पांडे, घनश्याम अग्रवाल, अनुराग साहू, राकेश सिंह, कृपाशंकर मिश्रा, पंकज तिवारी, अशोक वर्मा, आशुतोष सिंह, राजू सिंह रूपाली गुप्ता, गुड़िया निगम, प्रमोद चतुर्वेदी, किशोर प्रजापति, संदीप वर्मा, विनोद अवस्थी, डॉ पूजा उपाध्याय, अमरनाथ अग्रवाल, मनीष गुप्ता, मनीष बरनवाल, अभय गुप्ता, रामकिशोर चैबे भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने विकास कार्यों के लिए विधायक जी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |