Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: नवरात्र में ‘सेहत का संकल्प’! लखीमपुर खीरी में बेटियों को कैंसर से बचाने की मुहिम शुरू! डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अभिभावकों से अपील, अपनी बेटियों का कराए टीकाकरण, जन-जन तक पहुंचाएं अभियान


लखनऊ/लखीमपुर खीरी। आस्था और शक्ति के पर्व नवरात्र के बीच जिले में ‘बेटी बचाओ, कैंसर भगाओ’ का मजबूत संदेश गूंजा। पीएम नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता वाले सर्वाइकल कैंसर रोकथाम अभियान के तहत जिलामहिला चिकित्सालयसेएचपीवी (ह्यूमनपैपिलोमावायरस वैक्सीन) वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई। अभियान का शुभारंभ डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, विधायक योगेश वर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने संयुक्त रूप से सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ वाणी गुप्ता और सीएमएस डॉ एके गुप्ता की मौजूदगी में किया। कार्यक्रम में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे सुरक्षित और प्रभावी हथियार है। अब जागरूकता ही सबसे बड़ी ढाल है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय रहते टीका जरूर लगवाएं। खास बात यह है कि यह वैक्सीन पूरी तरह मुफ्त है और 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों के लिए उपलब्ध है। टीकाकरण के लिए अभिभावक न्-ॅप्छ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कर आसानी से अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बिना किसी झिझक के अपनी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का समय पर टीकाकरण कराएं और इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि बेटियां हमारे समाज की शक्ति हैं। उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव अब संभव है और इसके लिए सरकार ने निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन की सुविधा उपलब्ध कराई है। यह सिर्फ एक टीका नहीं, बल्कि हमारी बेटियों के सुरक्षित भविष्य की गारंटी है। बीजेपी जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने पीएम की पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के नेतृत्व ने बेटियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है, अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस अभियान को सफल बनाएं। अंत में उन्होंने कहा कि नवरात्र में हम मां शक्ति की पूजा करते हैं, ऐसे में हर बेटी की सुरक्षा और सेहत का संकल्प लेना ही सच्ची आराधना है।जिला महिला अस्पताल से शुरू हुए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान के तहत जिले को 12 हजार किशोरियों का लक्ष्य आवंटित किया गया है। ब्डव् डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण जिला महिला अस्पताल एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों को निःशुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी। अभिभावक न्-ॅप्छ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कर आसानी से अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |