Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः गैस संकट की महामारी! सुबह 4 बजे से लाइन, घंटों इंतजार,निराश लौट रहे लोग


अमेठी। जिले में रसोई गैस की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि लोगों को गैस सिलेंडर के लिए भोर में ही घरों से निकलना पड़ रहा है। ताजा मामला प्रकाश गैस एजेंसी का सामने आया है, जहां उपभोक्ता सुबह 4 बजे से ही लंबी कतारों में लग रहे हैं। इसके बावजूद घंटों इंतजार और चिलचिलाती धूप में खड़े रहने के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। एजेंसी के बाहर उमड़ रही भीड़ वितरण व्यवस्था की स्थिति को दर्शा रही है। सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी आशीष सिंह, सीओ मनोज मिश्रा तथा थाना प्रभारी रवि सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गैस वितरण व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे रोजमर्रा के जरूरी काम छोड़कर गैस लेने पहुंचते हैं, लेकिन स्टॉक खत्म होने या अन्य कारणों का हवाला देकर उन्हें सिलेंडर नहीं दिया जाता। भीषण गर्मी में बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी गैस मिलने की उम्मीद में घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस आपूर्ति को जल्द से जल्द सुचारू किया जाए और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |