Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः अवैध खनन पर एक्शन के बाद बवाल ! ट्रक सीज, 4 पर मुकदमा दर्ज


अमेठी। जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। ककवा रोड पर बिना वैध कागजात मिट्टी लदे ट्रक को सीज करने के बाद अधिकारियों को धमकी देने और दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, 18 मार्च की रात करीब 11रू45 बजे भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की टीम ने ट्रक संख्या यूपी 32 एसटी 6101 को रोका। जांच में ट्रक पर करीब 8 घन मीटर साधारण मिट्टी लदी मिली, लेकिन चालक वैध प्रपत्र (ईएमएम-11) या खनन अनुमति से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम ने वाहन को अवैध परिवहन मानते हुए पुलिस अभिरक्षा में दे दिया। आरोप है कि कार्रवाई के बाद कुछ लोग मौके पर पहुंचे और ट्रक को छोड़ने के लिए दबाव बनाने लगे। इस दौरान फोन पर एक व्यक्ति से बात कराई गई, जिसने अधिकारियों को गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। बाद में आरोपी थाना कोतवाली अमेठी पहुंचे और वहां भी हंगामा किया। इस मामले में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के परिवर्तन अधिकारी अनंत कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बृजेश कुमार द्विवेदी, लाखन लाल द्विवेदी, करन वर्मा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, धमकी और अभद्र व्यवहार समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |