मुसाफिरखाना: श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली कलश यात्रा
March 25, 2026
मुसाफिरखाना/अमेठी। क्षेत्र के सादीपुर गांव में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।जिसमे श्रद्धालुयो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा गांव से निकलकर नेवादा, अढ़नपुर, कोछित गांव होते हुए दंडेश्वर धाम पहुंची। जहां महिलाओं ने भोलेनाथ पर जलाभिषेक करते हुए दर्शन पूजन किया। वहां से यात्रा सिर पर कलश धारण किए महिलाएं एवं युवतियां भक्ति गीतों और जयकारों के साथ पुनः कथा स्थल सादीपुर गांव पहुंचकर विश्राम हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वातावरण “हरि बोल” और “राधे-राधे” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। आयोजक प्रधान भरत कुमार सिंह ने बताया कि कलश यात्रा के साथ ही श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। कथा के माध्यम से भक्तों को धर्म, ज्ञान और भक्ति का संदेश दिया जाएगा। इस मौके पर भरत कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, कृपा शंकर सिंह, आशीष सिंह, राजू ओझा,विपुल सिंह, ओंकार सिंह, नागेंद्र, विकास सिंह, अनिल दूबे, रवि सिंह,महेंद्र तिवारी, नरेंद्र यादव सहित भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
