Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: दबंगों संग बेटी के ससुराल पहुंच पिता ने विधवा समधन समेत परिवारजन पर किया हमला


लखनऊ । आलमबाग कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में तीन दिन पूर्व अर्धरात्रि समय एक पिता ने दबंगों के साथ अपनी बेटी के ससुराल पहुंच जमकर तांडव किया विधवा समधन को पीटा असलहा और लाठी लैंड से लैस दबंग घर में घुस उत्पात मचाए कंट्रोल नंबर पर सूचना देने पर पिता अपनी पुत्री और अन्य दबंगों के साथ अपनी गाड़ी से मौके से फरार हो गए। आलमबाग के विशेश्वर नगर मोहल्ले में रहने वाली बुजुर्ग विधवा शीला त्रिपाठी पत्नी स्व आरए त्रिपाठी की माने उनकी छोटी बहु शिवांगी मिश्रा के पिता ब्रह्म प्रकाश मिश्रा और उनकी पत्नी नंदिनी मिश्रा थार गाड़ी से पांच अन्य लोगों के साथ 12 मार्च की रात्रि करीब 12रू30 बजे उनके घर पहुंचे थे दरवाजा खोलते ही उनके समधी भद्दी भद्दी गालियां देते हुए उनकी पिटाई करने लगे शोरगुल सुन बड़ी बहु हर्षा त्रिपाठी बीच बचाव करने पहुंची तो दबंग लाठी चाकू और बंदूक लेकर उनके घर में घुस गए और धमकी देते हुए जमकर उत्पात मचाया जिसपर उनलोगों ने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दिया तो उनकी बहु के पिता अपनी पुत्री को साथ में लेकर अपने सभी साथियों के साथ थार गाड़ी से निकल गए।पीड़िता ने कृष्णा नगर थाने पर नामजद शिकायत की है। इंस्पेक्टर कृष्णा नगर पीके सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपित रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |