Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः नवरात्रि मेले में गुम हुई 3.5 वर्षीय बालिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा! महिला सुरक्षा टीम की तत्परता से कुछ ही समय में मिली बच्ची, परिजनों ने जताया आभार


पीलीभीत। जनपद के कोतवाली क्षेत्र स्थित यशवंतरी देवी परिसर में आयोजित नवरात्रि मेले के दौरान एक 3.5 वर्षीय बालिका के गुम होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही महिला थाना पुलिस और महिला सुरक्षा केंद्र की टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला संजय नगर, थाना बारादरी जनपद बरेली निवासी एक महिला अपनी करीब साढ़े तीन वर्ष की पुत्री राधिका के साथ मेले में आई थीं। भीड़भाड़ के दौरान अचानक बच्ची परिजनों से बिछड़कर गुम हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।महिला थाना प्रभारी के निर्देशन में तीन अलग-अलग टीमें गठित की गईं। मेले में लगे लाउडस्पीकरों के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट कराया गया और पुलिसकर्मियों ने पूरे मेले में बच्ची की तलाश तेज कर दी। पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित प्रयासों के चलते कुछ ही समय में बालिका को सकुशल खोज लिया गया। इसके बाद बच्ची को उसकी माता के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने भी पुलिस टीम की प्रशंसा की और महिला सुरक्षा केंद्र की सक्रियता की सराहना की। पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि मेले या भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों का विशेष ध्यान रखें ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |