Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: जिलाधिकारी ने महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च को किया गया घोषित


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश निर्गत करते हुए अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, देहरादून द्वारा जारी विज्ञप्तिध्संशोधन, दिनांक 20 मार्च 2026 के क्रम में जनपद हरिद्वार में महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया गया है।

पूर्व में जारी अधिसूचना दिनांक 24 दिसम्बर 2025 के अनुसार महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश दिनांक 31 मार्च 2026 को घोषित किया गया था। किन्तु शासन द्वारा संशोधन करते हुए अब महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश दिनांक 30 मार्च 2026 (सोमवार) को घोषित किया गया है।

इस संबंध में यह भी स्पष्ट किया गया है कि दिनांक 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीयध्अर्धशासकीय कार्यालय पूर्ववत् खुले रहेंगे तथा नियमित कार्य संपादित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |