Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: कक्षा 08 की छात्रा बनी एक दिन का थाना प्रभारी


गौरीगंज/अमेठी। “उ0प्र0 सरकार की मंशानुसार जनपद में कम्युनिटी पुलिसिंग, महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण के तहत किये जा रहे कार्यक्रमों के आयोजन के क्रम में पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय गौरीगंज की छात्राओं को महिला थाना पर आमंत्रित किया गया । महिला थाना पुलिस द्वारा छात्राओं को मिठाई एवं चॉकलेट देकर स्वागत किया गया । इसी क्रम में कक्षा 08 की छात्रा संजना को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया । एक दिन की थाना प्रभारी संजना द्वारा आये हुए फरियादियों की शिकायतों को सुना गया व शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । जनसुनवाई  के उपरान्त छात्राओं को थाने में होने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई व थाना परिसर का भ्रमण कराया गया व छात्राओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी देकर तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी देकर व जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया ।  श्रीमती कंचन सिंह प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा छात्राओं को चाकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |